उत्तराखंड में मौसम विभाग ने गर्मी के बाद अब प्रदेश के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी…..
देहरादून : मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम में 10 से 14 अप्रैल के बीच में अनूठा बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने दस से बारह अप्रैल तक इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है।
ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।
देहरादून में 37 डिग्री तापमान देहरादून में रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।


More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !