November 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड शासन प्रशासनिक व्यवस्था में एक और बड़ा फेरबदल, 5 आईएएस और 5 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

Oplus_131072

देहरादून

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 10 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन की ओर से 27 नवंबर 2026 को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी नैनीताल के साथ जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, IAS विनीत तोमर, प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के दायित्व से मुक्त करते हुए अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, IAS दीप्ति सिंह को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहे IAS अंशुल सिंह को अब जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। अपर जिलाधिकारी देहरादून कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। वहीं, पंकज कुमार उपाध्याय, अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर जिलाधिकारी हरिद्वार वैभव गुप्ता को अब अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा PCS अधिकारी सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। वह इससे पहले डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा और नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा का दायित्व संभाल रही थीं। वहीं, सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से हटाकर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शासन द्वारा जारी आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

Share