
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
नगर पालिका के प्रस्तावित नए लाइसेंस व पंजीकरण व्यवस्था को लेकर मसूरी के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही वे कई प्रकार के लाइसेंस, कर और नियमों का बोझ झेल रहे हैं। ऐसे में नई शुल्क व्यवस्था लागू करना उनके लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ेगा और छोटे व्यापारियों के अस्तित्व पर खतरा बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्पष्ट किया कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया जा रहा, बल्कि शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का डेटा एकत्र करने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया लागू की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों की भी पहचान की जाएगी। इसके आधार पर भविष्य में बेहतर व्यवस्था और सुविधाओं के लिए नीति बनाई जाएगी। पालिका प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों और अन्य हितधारकों से राय लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित