देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के फाइनल में यूपीईएस ने दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब को 297 रनों से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। यूपीईएस के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु खंडूरी और कमल सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला यूपीईएस और दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीईएस ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 486 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु खंडोली ने 111 गेंदों में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 168 रन और कमल सिंह ने 104 गेंद में 15 चौके और पांच छक्के की मदद से 143 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा भानु प्रताप सिंह ने 80, विजय शर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया। दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गौरव चौहान व फरहान ने दो-दो, मोहम्मद अयान व रियांश रावत ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब की टीम 47.1 ओवर में 189 रनों पर ढेर हो गई। टीम में पूर्वांश ध्रुव ने 50, अग्रिम भंडारी ने 40, सागर पासी ने 31 व राज तोपवाल ने 21 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। यूपीईएस के लिए हिमांशु बिष्ट ने तीन, कमल सिंह व अभय क्षेत्री ने दो-दो, प्रियांक सिंह, आर्यन कपूर ने एक-एक विकेट चटकाया।
लीग में मैन ऑफ द मैच रहे कमल सिंह लीग के सर्वश्रेष्ठ बॉलर रहे *यूपीईएस ने कब्जाई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग की ट्राफी*
*फाइनल में यूपीईएस की 297 रनों से शानदार जीत*
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के फाइनल में यूपीईएस ने दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब को 297 रनों से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। यूपीईएस के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु खंडूरी और कमल सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला यूपीईएस और दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीईएस ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 486 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु खंडोली ने 111 गेंदों में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 168 रन और कमल सिंह ने 104 गेंद में 15 चौके और पांच छक्के की मदद से 143 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा भानु प्रताप सिंह ने 80, विजय शर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया। दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गौरव चौहान व फरहान ने दो-दो, मोहम्मद अयान व रियांश रावत ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टार्स स्पोर्टिंग क्लब की टीम 47.1 ओवर में 189 रनों पर ढेर हो गई। टीम में पूर्वांश ध्रुव ने 50, अग्रिम भंडारी ने 40, सागर पासी ने 31 व राज तोपवाल ने 21 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। यूपीईएस के लिए हिमांशु बिष्ट ने तीन, कमल सिंह व अभय क्षेत्री ने दो-दो, प्रियांक सिंह, आर्यन कपूर ने एक-एक विकेट चटकाया।
लीग में मैन ऑफ द मैच रहे कमल सिंह लीग के सर्वश्रेष्ठ बॉलर रहे।
अभय क्षेत्री लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे पूर्वांश ध्रुव लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
गौरव चौधरी समापन पर मुख्य अतिथि विपिन चंद्र घिल्ड़ियाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने सभी खिलाड़यों को बधाई दी।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहरादून के कन्वीनर श्री पीसी वर्मा , मनोज नौटियाल, अजय पांडे, इंद्र मोहन बर्थवाल आदि तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।

More Stories
दोहरे मर्डर से दहला उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर ,युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर की हत्या,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की शुरू !
देहरादून पुलिस पर मुख्यमंत्री की नाराज़गी का दिखा खौफ, चंद घंटो मे ही तिब्बती मार्किट हत्याकांड के आरोपोंयों को मुठभेड़ मे किया घायल अवस्था मे गिरफ्तार,एक बदमाश लाडपुर के जंगल मे तो एक लाल तप्पड़ मे बना पुलिस की गोली का शिकार !
मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री