गोपेश्वर (चमोली)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को सपरिवार भगवान केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन किये। उप मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से प्रातः सवा दस बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे जहां हैलीपेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में दर्शन किये भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा लोककल्याण की कामना की। दर्शनों के पश्चात श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने उप्र के उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया तथा बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। उप मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, संजय तिवारी, कुलदीप धर्माण, पारेश्वर त्रिवेदी, विक्रम रावतललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात दोपहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। दिन सवा बारह बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तत्पश्चात मंदिर समिति ने उन्हें भगवान बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में अल्प विश्राम के बाद वह देहरादून रवाना हो रहे हैं।

More Stories
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिवक्ता नीरज पाण्डेय ब्रह्म शक्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी नियुक्त