
विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर
राजस्थान के बालोतरा शहर में कल शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। पचपदरा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ पत्रकार भंवरलाल पंवार (57) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी। अचानक सामने से आ रही मोटरसाइकिल को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भंवरलाल पंवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।हादसे की सूचना मिलते ही बालोतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, यातायात को नियंत्रित कराया और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा फिलहाल पुलिस ने बस को कब्ज़े मे लेकर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण !
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस।
देश भर मे धूमधाम से मना होली का त्यौहार !