
उधमसिंहनगर पुलिस को काफी समय से सार्वजनिक जगहो पर सडक किनारे और गाडियो मे बैठकर शराब पीने की और हुडदंग करने की शिकायते मिल रही थी जिसके चलते सडको पर आम नागरिको का निकलना मुश्किल हो रहा था आम लोगो की समस्या को देखते हुए एसएसपी उधमसिंहनगर ने :ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म ” चलाने के आदेश जारी किये जिसमे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई को कहा गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय के निर्देशानुसार ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रॉम के अंतर्गत जसपुर, काशीपुर व आई टी आई पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व पिलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल 80 व्यक्तियों को धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ऊधम सिंह नगर एसएसपी का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !