
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत जनपद में 13 अगस्त 2023 को प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम पर सभी व्यवस्थाएं वर्षा को मध्यनजर रखते हुए की जाएं जिसके लिए वाटरपू्रफ टैन्ट आदि व्यवस्थाएं के साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस के बैठने की व्यवस्था आदि यथाशीघ्र कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर शिलाफलकम की स्थापना ,पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी प्वांईट, ध्वज स्थल, वसुधा वन्दन कार्यक्रम अमृत वाटिका, वीरों का वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियो, राज्य एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी के समय शहीद हुए बहादुरों के परिवार को भी सम्मानित करने आदि समुचित कार्यक्रम को सभी विभाग जिम्मेदारी से दायित्वों निर्वहन करते हुए सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नोटियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!