
सोनू कुमार,(राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो लोगों को नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम ने सकुशल रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। दोनों लोग इस मार्ग से बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे।
नैनीताल में खैरना चौकी को आज दोपहर में सूचना मिली की दो लोग गरमपानी फ्रॉग पॉइंट के पास बाइक समेत नदी की तरफ गिर गए हैं। बाइक तो रास्ते में अटक गई लेकिन दोनों युवक गहरी खाई में नदी की तरफ जा गिरे। खैरना पुलिस की टीम रैस्क्यू में उपयोग होने वाले उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रैस्क्यू शुरू किया। इस बीच एस.डी.आर.एफ.की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग एक बजे दो युवक सहारनपुर से बद्रीनाथ को जाते समय अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BD 9173 के साथ फ्रॉग पॉइंट पर शिप्रा नदी की खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर तत्काल खैरना चौकी पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम मौक़े पर पहुंची और घायलों को रैस्क्यू कर निकाल गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शाहजहांपुर निवासी बाइक चालक 28 वर्षीय बृजभान यादव और 26 वर्षीय अनुज यादव को गरम पानी अस्पताल लाया गया। दोनों को हायर सेंटर भेजकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा