
*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान* के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा दिनांक 09.05.2025 को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई है । इसी क्रम में थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी प्रतापपुर के ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी , तभी टीम द्वारा दौराने चेकिंग दो व्यक्तियों को पकड़ा और दोनों को चेक किया तो दोनों के कब्जे से कुल 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद हुई ।
➡️अभियुक्तों ने पूछताछ पर ग्राम जोगीठेर तथा आसपास के थाना क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के नाम भी बताए हैं। जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण* –
1➡️- कुलवंत सिंह पुत्र नजर सिंह निवासी ग्राम जोगीठेर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर ।
2➡️- महेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी उपरोक्त ।
*बरामदगी*
➡️ अभियुक्त गणों के कब्जे से बरामद कल 58 ग्राम स्मैक/हिरोइन ।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही