
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व राज्य में चल रही प्रमुख चार धाम यात्रा के दृष्टिगत समस्त राजपत्रित अधिकारियों,कोतवाली/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बैरियरों/चेक पोस्टो पर सघन चेकिंग करने और रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डों आदि पर भी प्रभावी चैकिंग करते हुये संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ व चाक-चौबंद रखने के लिए रात्रि ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल व कोतवाली श्रीनगर में चार धाम हेतु तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भली-भांति ब्रीफ करने के साथ ही जनपद के सभी बैरियरों/चेक पोस्टों पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही सघनता से चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने हेतु कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत कलियासौड़ बैरियर,कीर्तिनगर बैरियर पर यात्रा हेतु बाहर से आने-जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सतर्कता एवं गहनता से पैरामिलिट्री फोर्स के साथ चैकिंग करने के साथ ही किसी भी वाहन में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्रों आदि अन्य प्रकार की सामग्रीयों का परिवहन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्व तुरंत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्टों, धर्मशालाओं, बस अड्डों आदि पर भी पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रभावी चैकिंग कर संदिग्धो/अराजक तत्वों पर भी कड़ी दृष्टि रखी जा रही है।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही