
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने “शादी समारोह में वाहन की छत पर बैठकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने व यातायात बाधित करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों की थार गाडी सीज”सीज़ कर दीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08.06.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें कुछ युवक थानाक्षेत्र चरथावल में शादी समारोह के दौरान सडक पर वाहन की छत पर बैठकर यातायात नियमों का उल्लंघन व यातायात बाधित कर रहे थे, ऐसा करके वह न केवल अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान को भी खुलेआम खतरे में डाल रहे थे। ।
उक्त वीडियो का थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी एवं संबंधित युवकों की शीघ्र पहचान कर ली गई। पहचान के आधार पर अभियुक्तगण अमजद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी सरवट थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर व हारिश पुत्र वकील निवासी उपरोक्त के रूप में चिन्हित किए गए। थाना चरथावल पुलिस द्वारा संबंधित वाहन(थार) को सीज कर लिया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*जनपद में सड़क को स्टंट का मंच बनाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा किसी भी सूरत में आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टंटबाजी, हुड़दंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।*

More Stories
शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 5 लोगो को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद, उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा