
उत्तराखंड मे चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस ने एक नशे के कारोबारी को 2 kg 100 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ़्तार किया है साथ ही तस्करी में प्रयुक्त उत्तराखंड सरकार लिखी कार को सीज किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले असमाजिक तत्वो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध मे दिये गये कड़े निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली डोईवाला पुलिस ने दूधली रोड डोईवाला पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान अभियुक्त नीरज के द्वारा कार SWIFT सख्या- UK07 TD 0482 से 2 kg 100 gm अवैध गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है अभियुक्त के शातिराना अंदाज का पता इसी बात से लगता है कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने व पुलिस पर रौब गालिब करने के उद्देशय से अपने वाहन पर *“उत्तराखण्ड सरकार”* का बोर्ड लगाया हुआ था, उक्त सन्दर्भ मे थाना डोईवाला पर *मु0अ0सं0-396/23 धारा 8/20/60 NDPS ACT बनाम नीरज* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ़्तार अभियुक्त*
नीरज पुत्र लक्ष्मणनाथ निवासी म0न0- 85 मोथरोवाला बस्ती थाना नेहरूकॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 30
*पुलिस टीम*_
01-उ0नि0 रमन बिष्ट
02-कानि0 हंसराज सिंह
03-कानि0 सचिन राणा
04-कानि0 दिनेश रावत

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!