
मसूरी पुलिस ने पर्यटको के मोबाईल चोरी करने वाले तीन 3 शातिर मोबाईल चोरो को गिरफ्तार किया है पकडे गये अभियुक्तगणों के क़ब्ज़े से पुलिस ने चोरी के 12 मोबाईल फ़ोन बबरामद किये है झारखंड के रहने वाले तीनो आरोपी पहाडो की रानी मसूरी में घुमने आने वाले पर्यटकों के मोबाईल फोन चोरी कर लिया करते थे प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मसूरी मे दिनाँक 25/12/2023 को वादिनी अमृता निवासी जीएमएस रोड देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी कि हम दिनांक 24-12-23 को मसूरी घूमने आए थे तथा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमारा मोबाईल फोन चोरी कर लिया गया , तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी में तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया! साथ ही कई व्यक्तियों द्वारा अपने मोबाईल चोरी होने के संबंध में सूचना दी जा रही थी
घटना की गंभीरता को देते हुए दिनांक 25/12/23 को 03 नफर अभियुक्तो को वादिनी के मोबाईल के अतिरिक्त 11 अन्य चोरी के मोबाइलों के साथ गिरफ़्तार किया गया बरामदगी के आधार पार धारा 34/411 ipc की बढ़ोतरी की गयी !
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01-सनी कुमार पुत्र भुवन नोनिया निवासी तीन पहाड़ साहिबगंज झारखंड
02-सौरभ कुमार पुत्र संजय शाह निवासी महाराजपुर तालझारी साहिबगंज झारखंड
03-मणि कुमार पुत्र भुवन नोनिया निवासी तीन पहाड़ साहिबगंज झारखंड
*बरामदगी*
*कुल 12 मोबाइल विभिन्न कंपनी*
01 – मोबाइल फोन वनप्लस कंपनी-03
02-मोबाइल फोन एप्पल कंपनी –02
03-मोबाइल फोन रेडमी कंपनी —03
04-मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी –01
05-मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी -01
06-मोबाइल फोन वीवो कंपनी- 01
07–मोबाइल फोन Narzi कंपनी -01
*पुलिस टीम-*
1-मनोज असवाल प्रभारी निरीक्षक मसूरी
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी
3-महिला उप निरीक्षक भावना
4-कांस्टेबल प्रदीप गिरी
5-कांस्टेबल अमित रावत कोतवाली मसूरी जनपद देहरादून

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा