
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में दिनांक 19 जून 2026 को कोतवाली चम्बा पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम चन्द्रबीर सिंह नेगी उर्फ बन्टी पुत्र विक्रम सिंह, निवासी ग्राम सौंदकोटी, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल बताया।
जांच के दौरान पाया गया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। पूर्व में उसे आदेशों से अवगत कराते हुए जनपद टिहरी गढ़वाल की सीमा से बाहर छोड़ा गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध एवं संतोषजनक कारण के जनपद की सीमा के भीतर पाया गया, जो जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
अभियुक्त की आपराधिक पृष्ठभूमि एवं आदेशों की अवहेलना को देखते हुए कोतवाली चम्बा में उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 27/2026, धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
चन्द्रबीर सिंह नेगी उर्फ बन्टी पुत्र विक्रम सिंह, निवासी ग्राम सौंदकोटी, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा
अपर उपनिरीक्षक राकेश राणा
मुख्य आरक्षी महेश कुमार
मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह
टिहरी पुलिस का संदेश:
जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले एवं न्यायालय/प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस प्रतिबद्ध है।

More Stories
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!
देहरादून की विकासनगऱ पुलिस और डोईवाला पुलिस ने दिलशाद जावेद और फरीद को लाखो रुपयों के अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल. !
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त