
आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को शांति, सौहार्द एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के दिशा-निर्देशन में जनपद के थाना क्षेत्रों में पीस कमिटी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
जिस क्रम में थाना हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपुरा एवं काठगोदाम द्वारा संयुक्त रूप से पीस कमेटी बैठक का आयोजन कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में किया गया। आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता *डॉ० जगदीश चंद्र एसपी हल्द्वानी* द्वारा की गई।
बैठक में विभिन्न हिन्दू, मुस्लिम एवं सिख समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, व्यापार मंडल पदाधिकारी, समाजसेवी संगठन, नगर निगम हल्द्वानी के समस्त पार्षदगण, प्रबुद्ध नागरिक तथा जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
🔹 *बैठक के मुख्य बिंदु:*
*1-* सभी धर्मों के नागरिकों से अपील की गई कि होली एवं रमजान पर्व को आपसी *भाईचारे, पारस्परिक सम्मान एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण* में मनाएं।
*2-* सोशल मीडिया पर *भ्रामक/उत्तेजक/अफवाह संबंधी पोस्ट* साझा न करने तथा केवल सत्यापित जानकारी ही प्रसारित करने का अनुरोध किया गया।
*3-* संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में *पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं पिकेट ड्यूटी* सुनिश्चित की जाएगी।
*4-* डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग शासन द्वारा *निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप* ही किया जाएगा।
*5-* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल *पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112* पर देने की अपील की गई।
*6-* शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध *कठोर विधिक कार्रवाई* सुनिश्चित की जाएगी।
*7-* होलिका दहन के अवसर पर चैन स्नैचिंग एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी *पिकेट/गश्त तथा सादे वस्त्रों* में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
*8-* सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा *24×7 निगरानी रखी* जाएगी तथा आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*9-* होलिका दहन *कार्यक्रम निर्धारित स्थान एवं प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ही संपन्न* कराया जाएगा; अन्य किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए।
*10-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के *समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल को अलर्ट मोड* पर रहने हेतु निर्देशित किया गया।
*11-* हल्द्वानी नगर के *मुख्य चौराहों, तिराहों एवं भीड़-भाड़* वाले स्थानों पर विशेष पुलिस व्यवस्था रहेगी।
*12-* जिन स्थानों पर सड़क *खुदी हुई है, वहाँ तत्काल बैरिकेटिंग* सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।
*13-* जनप्रतिनिधियों द्वारा पर्वों के दृष्टिगत पर्याप्त *विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति* सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
*14-* रमजान माह के दौरान नमाज एवं इफ्तार के समय यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु *विशेष ट्रैफिक प्लान लागू* किया जाएगा।
गए।
🔹 *बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:*
उपजिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. बाजपेयी, सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी गणेश भट्ट, एसडीएम हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल ज्ञानेन्द्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी इन्द्रपाल, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, व0उ0नि0 हल्द्वानी रोहिताश सागर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा जनपद नैनीताल में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
*इसमें अतिरिक्त जनपद में अन्य थानों में भी पीस कमिटी की बैठकों का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों, धार्मिक प्रतिनिधियों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।*


More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !