
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए *आदर्श आचार संहिता* का कढ़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी* तथा * हरबन्स सिंह एसपी क्राईम/टै्रफिक नैनीताल* के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस के सर्किल/थानों मे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा *74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा अधिनियम* तथा *02 अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर अधिनियम* के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों मे चैकिंग के दौरान निरोधात्मक कार्यवाही में *अब तक 878 लीटर (98 पेटी) अवैध देशी शराब, 148 लीटर (28 पेटी) विदेशी तथा 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद* तथा *14 लाख रूपये कैश* जब्त किया गया है।
*आज की कार्यवाही में*
▪️काठगोदाम क्षेत्र में 02 अभियुक्तों को क्रमशः 04 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
▪️हल्द्वानी क्षेत्र में 01 अभियुक्त को क्रमशः 10 पेटी दबंग देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
▪️बनभूलपुरा क्षेत्र में 01 अभियुक्त को 05 इन्जैक्शन Buprenorphine व 05 इंजैक्शन Avil *कुल 10 नशीले इन्जैक्शनों* के साथ गिरफ्तार किया ।


More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार