
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
एसएसपी देहरादून की रणनीति से शराब तस्करों के मंसूबे फिर नाकाम हो गये है ऋषिकेश पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है पकडे गये अभियुक्तो के कब्जे से कुल 25 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद,हुई है पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है आपको बता दे कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते पुलिस को ये बडी सफलता मिली है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शराब तस्करी की संभावनाओं की दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23 मार्च 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर जंगलात बैरियर ऋषिकेश के पास से दो अभियुक्तो को ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07N5543 में कुल 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा आगामी होली पर्व के दौरान उक्त शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाने की बात बताई गई।
*नाम पता अभियुक्त*
अनिल यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी गली नंबर 20 शिवाजी नगर, ऋषिकेश, देहरादून
2- सुनील चौहान पुत्र लखन चौहान निवासी उपरोक्त
*बरामदगी विवरण*
1-कुल 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मार्का डबल ब्लू व्हिस्की
2-ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07N5543
*पुलिस टीम*
1-अपर उप निरीक्षक मनीष पवार
2-कांस्टेबल सोविंद्र
3-कांस्टेबल दिनेश कामली
4-कांस्टेबल पुष्पेंद्र
5-कांस्टेबल मिथिलेश

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़,एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी,अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू