
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी व पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ सर्किल रूद्रपुर विभव सैनी के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक मनोज रतूड़ी प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व निरीक्षक सुन्दरम शर्मा प्रभारी कोतवाली सितारगंज के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर व कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 16 मई 2026 को अमरिया चौराहे से 100 मीटर आगे रूद्रपुर सितारगंज हाईवे के पास अवैध मादक पदार्थ व संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग के दौरान शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन नि0 बाईपास कालोनी वार्ड न0 11 कोतवाली सितारंगंज जिला उधमसिंहनगर उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 119 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत गिरफ्तार कर कोतवाली सितारगंज में FIR. NO. 233 /26 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
**अभियुक्त से बरामद स्मैक के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अपने दोस्त नदीम निवासी बहेडी बरेली से लाना बता रहा है, जिस सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगाI
*अभियुक्त शादाब पूर्व में कोतवाली सितारगंज व थाना अमरिया पीलीभीत से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।*
नाम पता अभियुक्त
शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन नि0 बाईपास कालोनी वार्ड न0 11 कोतवाली सितारंगंज जिला उधमसिंहनगर उम्र 26 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
1. 119 ग्राम अवैध स्मैक
2. 01 मोटर साईकिल
पुलिस टीम
1. निरीक्षक मनोज रतूड़ी एएनटीएफ प्रभारी उ0सिं0नगर
2. सुन्दरम शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज
3. उ0नि0 जगदीश तिवारी प्रभारी चौकी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंज
4. उ0नि0 जगत सिंह शाही प्रभारी चौकी सिडकुल कोतवाली सितारगंज
5. हे0का0 भुवन चंद्र पांडेय ANTF
7. का0 विनोद खत्री ANTF
8. का0 भूपाल सिंह कोतवाली सितारगंज

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री