
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण कार्यालय ने भवनों के नक्शों से हुई आय को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार, 2022-23 में करीब 137 करोड़ की अपेक्षा प्राधिकरण को 2023-24 में रिकॉर्ड 214 करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है।बता दें कि एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के साथ हर सप्ताह एमडीडीए कार्यालय में कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया था। इससे लंबे समय से आवासीय एवं कॉमर्शियल भवनों के नक्शे पास होने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। साथ ही, सरकार को भी करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने रिकॉर्ड आय प्राप्त करने का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके माध्यम से प्राधिकरण ने दो सौ से ढाई सौ करोड़ रुपये तक राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि जनता को राहत दिलाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त सेक्टरों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता को ओटीएस से अवगत करवाएं।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक