
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
*सड़क या अन्य हादसों में घायलों को बचाने में आगे बढ़कर कार्य करने वालों को पौड़ी पुलिस प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुष्कार देकर कर रही है प्रोत्साहित।*
*ऐसा व्यक्ति जो नेकनीयती से, बिना किसी स्वार्थ के स्वेच्छा से किसी भी आपात कालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए आगे आता है, गुड समेरिटन कहलाता है।*
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की “GOOD SAMARITAN” स्कीम के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना या अन्य किसी भी प्रकार की दुर्घटना में घायल/ पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। आज दिनाँक 03.04.2024 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा निम्न व्यक्तियों को “GOOD SAMARITANS” से सम्मानित* किया गया।
दिनाँक 24.02.2024 को थाना देवप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में रात्रि के समय *श्री गुरप्रीत सिंह* पुत्र मंगल सिंह, निवासी-अमृतसर, पंजाब एवं *श्री शुशांत शर्मा* पुत्र श्री रेवती रमन, निवासी-गांव बनाला, पोस्ट-ओथ, जिला-मण्डी, हिमांचल प्रदेश द्वारा पौड़ी देवप्रयाग रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त डम्पर के गहरी खाई में गिर जाने पर डम्पर के घायल हुए चालक गगनदीप पुत्र कुलदीप चन्द्र, निवासी-कोटरी व्यास, जिला-सिरमोर, पाँवटा, हिमांचल प्रदेश को अथक परिश्रम से रेस्क्यू करने में स्थानीय पुलिस का सहयोग कर “GOOD SAMARITAN” की भूमिका निभाई गई।
दिनाँक 08.01.2024 को थाना लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में वन विभाग की सफारी गाडी का वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रायल लिया जा रहा था, ट्रायल के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पावर हाउस के पास पेड से टकराने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का *श्री नरेश पाल* पुत्र स्व0 श्री खजान सिंह, निवासी- चीला कालोनी, पौड़ी गढवाल द्वारा अथक परिश्रम करते हुये रेस्क्यू करने में स्थानीय पुलिस का सहयोग कर “GOOD SAMARITAN” की भूमिका निभाई गई।
दिनांक 16.01.2024 को थाना लैन्सडाउन, पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में सौलिया बैण्ड के पास एक वाहन इण्डिगों कार दुर्घटना ग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे *श्री भारत सिंह* रावत पुत्र श्री चतर सिंह, निवासी-सोल्या, लैन्सडाउन एवं *श्री अनुपम सिंह* पुत्र मनोज सिंह, निवासी-सौल्या, लैन्सडाउन द्वारा दुर्घटना ग्रस्त हुये वाहन से व्यक्तियों को अथक परिश्रम करते हुये रेस्क्यू करने में स्थानीय पुलिस का सहयोग कर “GOOD SAMARITAN” की भूमिका निभाई गई।
दिनांक 09.12.2023 थाना लैन्सडाउन, पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में देवलखाल के पास एक मोटर साईकिल गहरी खाई में गिर गयी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। *श्री राकेश बौठियाल* पुत्र धर्मानन्द बौठियाल, निवासी-देवाखाल द्वारा घायल व्यक्ति को गहरी खाई से निकालकर अथक परिश्रम करते हुये रेस्क्यू करने में स्थानीय पुलिस का सहयोग कर “GOOD SAMARITAN” की भूमिका निभाई गई।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की नागरिकों से अपीलः-*
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब भी कहीं कोई दुर्घटना घटित होती है और यदि आप मौके पर मौजूद रहते हैं तो आप घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में पहुँचाकर केंद्र/राज्य सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होने के साथ-साथ मानवता का धर्म निभा सकते हैं।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक