
उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून मेयर खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला पुतली के साथ ही अधिक संपत्ति के मामले में सरकार से मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और मेयर से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग लिया।
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मेयर सुनील उनियाल गामा के पुतले के साथ केंद्रीय कार्यालय से द्रोण चौक तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और द्रोण चौक पर पुतले को आग के हवाले कर दिया।
यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मेयर भक्ति बन गए हैं और नगर निगम की संपत्तियों पर पार्षदों के माध्यम से कब्जा करा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने 5 सालों में अपनी आज से 20 गुना से अधिक की संपत्ति अर्जित की उन्होंने मेयर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की यूकेडी महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने कहा कि यदि मेयर इस्तीफा नहीं और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू नहीं होती तो उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों पर उतर कर आंदोलन को उग्र करेगा यूकेडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इस सवाल ने आरोप लगाया कि मेयर उनियाल ने नगर निगम से भूमि घोटाले से संबंधित अधिकांश पत्रावली या गायब करा दी है और देहरादून केसरी सभी नदी नालों और जंगल की जमीन पर जी सब्जी कर रहे हैं।
केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री ने सुनील गामा को अब तक का सबसे भ्रष्ट मेयर घोषित किया खत्री का कहना था कि रिकॉर्ड रूम की चोरी से लेकर निगम क्षेत्र ही नहीं आस पास की कई संपत्तियों में गामा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी हैं, और जल्द ही उक्रांद देहरादून निगम कार्यालय पहुँच इनसे भी हिसाब और जवाब जरूर लेगा।
इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, मधु सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा, राजेंद्र पंत, गोविंद अधिकारी, संजय तितोरिया, मीना थपलियाल, किरण रावत, रविंद्र ममंगाई, इस्लाम, राजेन्द्र गुसाईं, प्रीति थपलियाल, सरोज रावत, सुशीला पटवाल, कलावती नेगी, रेखा शर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र यादव, दीपक मधुवाल, अनिल डोभाल, संजीव शर्मा, भगवती प्रसाद डबराल, श्याम सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!