
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
🔸 *पकड़े गये नशा तस्करों से 74440 नशीली दवाएं बरामद*
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के *आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त साहिब ए आलम पुत्र नवाबजान निवासी रहमतनगर मुरादाबाद उमर 23 वर्ष व अभियुक्त जुबेर पुत्र सिराज अहमद निवासी उपरोक्त के कब्जे से 74440 प्नशीली दवाइयां बरामद की गई* एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
*गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण*
1–साहिब ए आलम पुत्र नवाबजान निवासी रहमतनगर मुरादाबाद उमर 23 वर्ष ।
(अभियुक्त वर्तमान में अमरोहा के एक कॉलेज से डी–फार्मा की पढ़ाई कर रहा है)
2–जुबेर पुत्र सिराज अहमद निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी का विवरण*–
74440 अवैध नशीली गोलियां (एल्प्राजोलम की टेबलेट्स और ट्रामाडोल के कैप्सूल)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
*9412029536*
*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 उपनिरीक्षक विकास रावत
02 ASI चिरंजीत सिंह
02 हेड का0 जय सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 वीरेंद्र राणा
कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस टीम
1 का अनिल वर्मा
3 hg अंकित कुमार

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!