
दिनांक 22/05/2023 को राकेश कुमार पुत्र श्री प्यार चन्द प्रबन्धक ए. पी. जे. इन्वेस्टमेंट प्रा०लि० यूनिट – 6, सेक्टर-9 प्लाट नं0-7 डी. आई. आई. ई. सिडकुल पन्तनगर की सूचना बाबत दिनांक 20.05.2023 को अपनी उपरोक्त कम्पनी से कच्चा माल तैयार होने के लिये दूसरी कम्पनी पैक्सटोन ऑटोमोटिव ट्राजिट कैम्प में परिहार लॉजिस्टिक के ड्राईवर उत्तम कुमार पुत्र श्री भाई सिंह सागर निवासी रविन्द्र नगर थाना ट्रान्जिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर को पाईप इन्जन एयर इनटेक (एफ.एल.404242) – 50 नग, सिलेण्डर रेंज सलेक्टर (एफ.1000142) -250 नग, हाउसिंग सलेक्टर टावर (एफ.डब्ल्यू. जेड000442) -200 नग कीमत लगभग 1,83,415/- रूपये को वाहन छोटा हाथी संख्या यू.के. 06.सी.ए.- 7463 में लोड कर भेजने व उक्त ड्राईवर उत्तम कुमार द्वारा उक्त माल व वाहन को लेकर फरार होने पर थाना पंतनगर पर मु0अ0सं0-102/22023 धारा-409 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । दिनांक 23/05/2023 को चौकी सिडकुल पंतनगर पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त उत्तम कुमार को ट्राजिट कैम्प क्षेत्रान्तर्गत दिनेश सिंह की कबाड़ की दुकान से छोटा हाथी व चोरी के लगभग 90 प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपी उत्तम कुमार द्वारा उपरोक्त माल अपने अन्य साथी दिनेश सिंह (कबाडी) के साथ चोरी करना बताया।
गिरफ्तार अभियुक्त उत्तम कुमार द्वारा पूर्व में भी गैंग बनाकर अपराधिक घटनाओ को अंजाम देना पाया गया। अभियुक्त के रामपुर जिले से बैंक डकैती के मामले में जेल जाना व उक्त के विरुद्ध गैंगस्टर कोर्ट रामपुर मे भी मामला विचाराधीन होना संज्ञान में आया है। अभियोग में अन्य वांछित आरोपी दिनेश सिंह की तलाश जारी है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
उत्तम कुमार पुत्र श्री भाई सिंह सागर निवासी रविन्द्र नगर थाना ट्रान्जिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर ।
बरामद माल का विवरण-
1. 50 अदद पाईप इंजन एयर इन्टेक
2. 150 अदद सिलेन्डर रेन्ज सेलेक्टर
3. 200 अदद हाउसिंग सेलेक्टर टावर पार्ट नंबर FWZ00442 तथा वेन्डर कोड 7201069
4. वाहन छोटा हाथी संख्या यू.के. 06.सी.ए.-7463

More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटर क़ी आड़ मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश,साहस्तराधारा रोड़ क़ी मैन रोड़ पर सन राइज स्पा पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने दबिश देकर एक महिला को किया गिरफ्तार, टीम को मौके से बड़ी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री क़ी बरामद.!
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।