
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में दिनांक 22-02-2026 को अभियान के अंतर्गत गठित पुलिस टीमों द्वारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, किरायेदार, डिलीवरी कर्मी, श्रमिक एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का विवरण जांचा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 एवं 83 के अंतर्गत चालानी एवं कोर्ट चालानी कार्रवाई की गई।
*थानावार कार्रवाई का विवरण*
➡️ कोतवाली जसपुर क्षेत्र में 40 सत्यापन कर 19 चालान किए गए।
➡️ कोतवाली कुण्डा में 07 सत्यापन के दौरान 11 कोर्ट चालान किए गए।
➡️ कोतवाली काशीपुर में 68 व्यक्तियों का सत्यापन कर 05 कोर्ट चालान किए गए।
➡️ कोतवाली आईटीआई में 12 सत्यापन कर 07 चालान किए गए।
➡️ कोतवाली बाजपुर में 78 सत्यापन कर 03 चालान किए गए।
➡️ थाना केलाखेड़ा में 12 सत्यापन कर 01 चालान किया गया।
➡️ कोतवाली गदरपुर में 16 सत्यापन कर 02 चालान किए गए।
➡️ थाना दिनेशपुर में 25 सत्यापन कर 09 चालान (08 चालान व 01 कोर्ट चालान) किए गए।
➡️ कोतवाली पंतनगर में 17 सत्यापन कर 04 चालान किए गए।
➡️ थाना ट्रांजिट कैम्प में 12 सत्यापन कर 08 चालान किए गए।
➡️ कोतवाली रुद्रपुर में 15 सत्यापन कर 01 चालान किया गया।
➡️ कोतवाली किच्छा में 20 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
➡️ थाना पुलभट्टा में 08 सत्यापन कर 01 कोर्ट चालान किया गया।
➡️ कोतवाली सितारगंज में 23 सत्यापन कर 01 चालान किया गया।
➡️ कोतवाली नानकमत्ता में 05 सत्यापन कर 01 चालान किया गया।
➡️ कोतवाली खटीमा में सर्वाधिक 120 सत्यापन कर 09 चालान किए गए।
➡️ कोतवाली झनकईया में 12 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जनपदवासियों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी अज्ञात व्यक्ति को किराये पर न रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही