
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून। प्रदेश में अवैध खनन की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर शासन ने जिला स्तर पर गठित खनन टास्क फोर्स को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी जिलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अवैध खनन को लेकर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें आपको बता दे की प्रदेश में वर्ष 2023 में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से टास्क फोर्स का गठन किया गया था। यह टास्क फोर्स, मुख्यालय, जिला और तहसील स्तर पर गठित की गईं थी । जिला स्तरीय टास्क फोर्स की कमान जिलाधिकारी स्तर से नामित अधिकारी को सौंपी गई। हालांकि बीते कुछ समय से अधिकांश जिलों में यह तंत्र सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। परिणामस्वरूप समय-समय पर अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस ओर खनन विभाग का ध्यान आकृष्ट किया है। इसे देखते हुए अब शासन ने सभी जिलों को पत्र जारी कर खनन टास्क फोर्स को तत्काल प्रभाव से सक्रिय करने के लिए कहा है। टास्क फोर्स में प्रशासन, पुलिस, खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से छापेमारी, निगरानी और प्रवर्तन की कार्रवाई करनी होती है।
इसके साथ ही अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी भी टास्क फोर्स की ही है। मुख्य सचिव ने कुछ दिनों पूर्व हुई बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव खनन बीके संत ने कहा कि इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दिए जा रहे हैं, यद्यपि, जिलाधिकारियों को स्वयं अपने स्तर से भी लगातार अवैध खनन पर अभियान चलाना चाहिए

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !