
एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त रुख नज़र आ रहा है आज ट्रांजिट कैंप पुलिस ने क्षेत्र में हुए दुष्कर्म कांड के दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने *घटना में प्रयुक्त कार बरामद से फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटा रही है इसी घटना मे शामिल दूसरे आरोपी फुरकान को भी SOG के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया की वह दिनांक 25.01.2026 की सुबह अपने आवास आवास विकास, ट्रांजिट कैंप से सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रही थी। शिव मंदिर के पास काफी देर तक टैम्पो न मिलने पर वह पैदल रविदास मंदिर से अटरिया रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान हुण्डई औरा कार संख्या UK06TA8429 में सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने का झांसा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता को सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चलती गाड़ी में पीछे की सीट से आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया और बाद में उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़ दिया तहरीर मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पहली गिरफ्तारी कर ली पीड़िता के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिनांक 27.01.2026 समय 10:40 बजे पहले आरोपी को गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
➡️ राहुल दास पुत्र श्री पवित्र दास
निवासी: आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर
उम्र: 34 वर्ष
मूल निवासी: ग्राम गबिया सराई, चौकी रामनगर, थाना माधोटांडा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.)
*बरामदगी :*
➡️ घटना में प्रयुक्त हुण्डई औरा कार संख्या UK06TA8429 जिला फॉरेंसिक टीम ने बरामद कार से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर लिए वही घटना मे शामिल दूसरे आरोपी को भी SOG के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
➡️ फुरकान पुत्र अकबर अली
निवासी: ग्राम भोट, पुराने थाने के पास, थाना भोट, जिला रामपुर (उ.प्र.) उम्र: 36 वर्ष
👮♀️ *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
➡️ उ0नि0 महेश काण्डपाल
➡️ उ0नि0 नेहा ध्यानी
➡️ उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
➡️ उ0नि0 मनोज जलाल
➡️ अपर उ0नि0 चन्द्रप्रकाश बवाड़ी
➡️ कानि0 110 जगमोहन गौड़
➡️ कानि0 नन्दन राम
➡️ कानि0 भूपेन्द्र (SOG)

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने अदालत के आदेश पर 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होकर बना रहे थे कानून का मज़ाक़
मुज़फ्फरनगर की कोतवाली पुलिस ने एक शतिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से एक किलो अवैध गांजा हुआ बरामद !
नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने चोरी और सीनाजोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी ने वाहन चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस पार्टी से किया था दुर्व्यव्हार