
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने 110 खोये मोबाइल धारको के चेहरे पर मुस्कान लौटा कर नये साल का तोहफा दिया है आज पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में नए साल के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद वासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए एक शानदार पहल की है। ऊधम सिंह नगर पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद विभिन्न थाना क्षेत्र से खोए हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए, जिन्हें आज एसएसपी द्वारा उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किया गया
एसएसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। अपना फोन वापस पाकर नागरिकों ने “थैंक्यू ऊधम सिंह नगर पुलिस” कहकर टीम का आभार जताया।

इस अवसर पर एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा ने कहा की “पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम जनमानस की सेवा करना भी है। मोबाइल आज के दौर में केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्तिगत डेटा और यादों का हिस्सा है। हमारी टीम ने तकनीकी कौशल का उपयोग कर इन फोनों को ट्रैक किया। नए साल पर यह हमारी ओर से जनता के लिए एक छोटा सा भेंट है।”इस अवसर पर एसएसपी मणीकांत मिश्रा ने जनता से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान के प्रति सजग रहें। साथ ही, फोन खोने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने पर सूचना दें, ताकि समय रहते ट्रैकिंग की कार्रवाई की जा सके।


More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस