
*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले शातिर वांछित अभियुक्त को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद से किया गिरफ्तार।*
*वर्ष 2024 से करोड़ो की ठगी कर फरार था अभियुक्त।*
*उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश मे पंजीकृत दर्जनो मुकदमो मे वांछित चल रहा था अभियुक्त।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर, अजय गणपति द्वारा वांछित अपराधियो कि गिरफ्तारी के संबन्ध मे चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में दिनांक 01/05/2026 को ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प मे पंजीकृत मुकदमा एफआईआर न0-315/2024 धारा-420.409,120बी आईपीसी व धारा- धारा-03 उत्तराखण्ड निक्षेपक(जमाकर्ता हित संरक्षण)( वित्तीय प्रतिष्ठानो मे) अधिनिमय-2005 (यूपीआईडीएक्ट)बनाम ज्ञानेश पाठक अदि मे वांछित चल रहे अभियुक्त सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम पूत्र कल्लू खां निवासी-वार्ड न0-20 तिकोनिया बस स्टैण्ड ठाकुरद्वारा एसएस मेडिकल एजेंसी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र-65 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है जो उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश मे पंजीकृत दर्जनो मुकदमो मे वांछित चल रहा है उपरोक्त अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त के विवेचक उ0नि0 प्रकाश चन्द्र व पुलिस टीम द्वारा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त को मेडिकल के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
2-का0 497 दिनेश धपोला
कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
जनपद उधम सिंह नगर

More Stories
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश