
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में बिना लाइसेंस दही, पनीर और डेयरी उत्पादों की सप्लाई का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारी की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक सप्लायर को पकड़कर उसका सामान जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम अहमद निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसके पास खाद्य सामग्री सप्लाई से जुड़े जरूरी लाइसेंस और अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मसूरी ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस से शहर की सीमाओं पर सख्त चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग सस्ते और घटिया गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई कर रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और लोगों की सेहत दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री लाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

More Stories
सिटी फॉरेस्ट पार्क मे मना 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य सचिव आनंद वर्धन और mdda उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारियो ने किया प्रतिभाग.!
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!