March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

दूसरे दिन दो नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, अब तक बदरीनाथ विधान सभा के लिए पांच नामांकनों की हुई बिक्री

दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी ने भी खरीदा नामांकन पत्र

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।

एआरओ बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी और निर्दलीय उम्मीदवार नवल खाली ने नामांकन पत्र लिए। अब तक कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। पहले दिन सैनिक समाज पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह नेगी, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलवर सिंह फर्स्वाण और निर्दलीय उम्मीदवार सुनील हटवाल शामिल है। पहले दो दिनों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार, 14 जून से शुरू हो गई है। नामांकन का समय सुबह 11बजे से सायं तीन बजे तक रखा गया है।

You may have missed

Share