
*युवाओं के हितों के प्रतिबद्ध माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा लाये गए नकल विरोधी कानून के तहत दून पुलिस की कार्यवाही, प्रतियोगी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो परीक्षार्थियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत*
आज दिनाँक 17/09/23 को राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा आयोजित कराई जा रही MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) पद की परीक्षा के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान की चेकिंग टीम द्वारा दो परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिनको उनके द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों परीक्षार्थियों के विरुद्ध थाना पटेल नगर में नकल विरोधी कानून के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मोहित मोर्य पुत्र हरेंद्र मोर्य निवासी जिंद, हरियाणा
2- नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जिंद, हरियाणा
*प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। परीक्षाओ के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त कानून के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।* *: एसएसपी देहरादून*

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!