
श्री संग्राम सिह नेगी, अध्यक्ष, संस्कृति लोक कालोनी, शिव मन्दिर विकास समिति ब्राहमणवाला, हरिद्वार बाईपास रोड देहरादून ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कालोनी के शिव मन्दिर से दान पात्र को पैसो सहित चोरी करने के सम्बन्ध मे कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभि0 1- मौ0 शहजाद 2- मौ0 तहसीन को चोरी किये 02 दान पात्र मय 2500/-रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणो द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि यह दान पात्र हम दोनो ने संस्कृति लोक कालोनी ब्राहमणवाला से दिनांक 14-10-2023 की रात्रि को चोरी किये थे, बरामद दान पात्र को मय धनराशि के कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त गण-*
1- मौ0 शहजाद पुत्र मौ0 फारुक निवासी छोटा भारुवाला, थाना क्लेमनटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 32 वर्ष।
2-मौ0 तहसीन पुत्र मौ0 यामीन निवासी छोटा भारुवाला, थाना क्लेमनटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 32 वर्ष।
*बरामदगी माल -*
1- दान पात्र- 02
2- नगदी- 2500/-रुपये
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 श्री डालेन्द्र चौधरी
2- हेड कानि0 सुनीत कुमार
3- कानि0 मान सिह
4- कानि0 चन्दन सिह

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ