चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
दिनांक 06.07.24 को चौकी जौलीग्रान्ट,थाना डोईवाला पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट से मैमो प्राप्त हुआ कि 01-अब्दुस समद पुत्र अशरफ अली निवासी झबरावाला, बुल्लावाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र 29 वर्ष एवं 02- आरती निवासी थानाक्षेत्र रायवाला देहरादून द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन करने पर अब्दुस समद के परिजनो द्वारा हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट मे लाया गया है, जिसमे महिला आरती की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक द्वारा आरती उपरोक्त को एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया जाने पर अस्पताल से आरती के परिजनो को सूचित कर उसको एम्स अस्पताल भेजा गया। अब्दुस समद उपरोक्त की दौराने उपचार मृत्यु हो गयी। मैमो की जाँच की गयी तो जानकारी हुयी कि आरती उपरोक्त अब्दुस समद से मिलने झबरावाला आयी थी तथा उक्त दोनो द्वारा अज्ञात कारणो से झबरावाला, बुल्लावाला के जंगल मे जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया। उपरोक्त दोनो को अब्दुस समद के परिजनो द्वारा हिमालयन अस्पताल भर्ती कराया गया। आरती उपरोक्त की दौराने उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश मे मृत्यु होना प्रकाश मे आया है । मृतक अब्दुस समद उपरोक्त के शव का पंचायतनामा परिजनो की उपस्थिति मे भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ।

More Stories
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
पूर्व सैनिक के साथ मार-पीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार