
थाना गुप्तकाशी पुलिस को आज समय करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति खाई में घायल अवस्था में पड़े हैं जिनके मोबाइल चल रहे हैं मोबाइल की लोकेशन के आधार उन घायलों की ढूंढ खोज की गई तो मदन फर्नीचर, सेमी के पास मोड़ पर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था मे तथा एक व्यक्ति बेहोशी में मिला तथा एक के उपर मोटरसाइकिल थी। दोनो को लोगो की मदद से खाई से निकलकर पुलिस की गाड़ियों से सरकारी हॉस्पिटल गुप्तकाशी मे दाखिल कराया गया जिसमे सुशील निवासी बरेली घायल को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है तथा दूसरा व्यक्ति सुरेश , निवासी बरेली को मृत घोषित किया गया है। इनके साथ दो व्यक्ति मोटरसाइकिल मे पर थे , ये सभी केदारनाथ से दर्शन करके वापस रूद्रपयाग लोट रहे थे । इनके घर पर सूचना दे दी गई है। आवश्यक करवाई की जा रही है।



More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त