
एम्स ऋषिकेश की ओर से थानों, देहरादून क्षेत्र में नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की, साथ ही उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। शिविर में 44 लोगों ने नेत्रदान की शपथ ली।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के नेत्र रोग विभाग व सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की सघन जांच की व जरुरतमंद लोगों को दवा के साथ ही चश्मे के नंबर उपलब्ध कराए।

शिविर के आयोजन में नेत्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर नीती गुप्ता, सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सेना, डाक्टर अजीत भदौरिया का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में डॉक्टर शाश्वत शेखर , डॉ. श्रेया वर्मा, ऑप्ट्रोमेट्रिश अंजलि अग्रवाल , ज्योति यादव ने मरीजों लोगों की नेत्र जांच की।
शिविर में प्रतिभाग करने वाले संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि परीक्षण के दौरान 10 रोगियों में मोतियाबिंद, 4 रोगियों में काला मोतिया रोग, जबकि कई अन्य बच्चों और वृद्धजनों में अपवर्तक त्रुटि का पता चला है। जिन्हें चश्में का नंबर दिया गया l चिकित्सकों ने आंखों की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर उपयुक्त उपचार लेने की सलाह दी।
संस्थान की डीन प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मित्तल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में एम्स आई बैंक के प्रबंधक नर्सिंग अधिकारी महिपाल चौहान, काउंसलर संदीप गुसाईं ने लोगों को व्याख्यान के माध्यम से नेत्रदान के लिए जागरुक किया व उन्हें नेत्रदान महादान को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने 44 लोगों को नेत्रदान की शपथ दिलाई।


More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ