
ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी आदि फूड डिलीवरी कम्पनी के डिलीवरी वाहनों के चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने, वाहनों के वैध प्रपत्र न होने, तेज गति से वाहन चलाने आदि सम्बन्ध में कार्यालय को प्राप्त हो रही षिकायतों पर डॉ0 अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग द्वारा देहरादून में चैंकंग अभियान चलवाया गया।
उक्त अभियान श्री पंकज श्रीवास्वत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन) देहरादून के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें इंटरसेप्टर दल, टास्क फोर्स एंव बाईक स्क्वायड सम्मिलित थे।
अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने, वाहनां के वैध प्रपत्र न दिखाने, चालक के पास लाइ्रसेंस न होने, वाहन में नियमानुसार नम्बर प्लेट न लगी होने आदि अभियोगों में 41 वाहनों के चालान किये गये एवं 08 वाहनों को बन्द किया गया।
आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा अपील की गयी है कि फूड डिलीवरी करने वाले वाहनां के सभी प्रपत्र वैध अवस्था में हों, चालक के पास वैध लाईसेंस हो, वाहनों में नियमानुसार एच0एस0आर0पी0 प्लेट लगी हो व चालक द्वारा तेज गति या लापरवाही से वाहन न चलाया जाए।
उनके द्वारा बताया गया कि आगे भी इस सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी।


More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट,