देहरादून परिवहन विभाग ने स्कूल वैन और चालको के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर 175 स्कूल वैन और चालको का सत्यापन किया अभियान के दौरान अधिकांश वाहनों के प्रपत्र सही पाए गए और मानकों के अनुसार पाई गई।जांच के दौरान कुछ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायरी दवाइयां पाई गई।
कुछ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स मैं समान कम पाया गया। सभी वाहनों के स्वामियों को कमियों को ठीक करा कर 15 दिन के भीतर सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए।सत्यापन अभियान में संभागीय परिवहन् अधिकारी शैलेश तिवारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र बिराटिया द्वारा वाहन चालकों की मौके पर काउंसलिंग भी की गई जिसमें वाहन चालकों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर जानकारी दी गयी।इस अभियान में एम डी पपनोई
श्रीमती प्रज्ञा पेंट , अनुराधा पंत परिवहन कर अधिकारी उपस्थित रहे ।

More Stories
दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य, लावारिस शव का पूरे धार्मिेक विधि-विधान के साथ किया अन्तिम संस्कार
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें