
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज गति से टैक्सी बाइक चला रहे एक चालक ने सड़क में खड़ी महिला को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।
नैनीताल में मल्लीताल के कमेटी लाइन क्षेत्र में गुरुवार शाम 65 वर्षीय उमा देवी अपने घर के समीप गली से सड़क पर पहुंची। तभी टैक्सी बाइक चालक एक अन्य सवार के साथ रॉंग साइड मेट्रोपोल की तरफ से तेजी से आया और उमा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक आई टैक्सी बाइक से उमा देवी को संभलने का मौका नहीं मिला। उमा देवी और चालक दोनों सड़क में गिर पड़े। दोनों को क्षेत्रीय लोग स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले गए। दोनों घायलों को उपचार दिया गया जिसमें बाइक चालक के पैर में चार टांके लगाए गए, लेकिन उमा के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर देवाशीष नैलवाल ने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी है और उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। उमा देवी को एम्ब्युलेंस के माध्यम से तत्काल हल्द्वानी ले जाया गया।


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!