
मृतक का डूबने से पहले का अंतिम फोटो
जरा सी लापरवाही कितनी घातक हो सकती है इसका ताजा मामला देखने को मिला प्रेम नगर के पास बहने वाली टौस नदी मे जहा तुलाज इंस्टीट्यूट के कुछ छात्रो का एक समूह नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुचा जिसमे से कुछ छात्र नदी के आस पास की सुन्दरता के चलते फोटो शूट करने लगे जिसके चलते एक छात्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे डूब गया जिसके बाद साथ आये सभी छात्रो के हाथ पांव फूल गये आनन फानन मे सभी छात्रो ने मिल कर डूबे हुए छात्र जिसका नाम हिमांशु उम्र मात्र 17 साल निवासी सेदन कला जिला मुजफ्फरनगर को गहरे पानी मे बेहोश पडे हिमांशु को ढूंढ कर बाहर निकाला और ऐंबुलेंस मे डालकर सबसे निकट पडने वाले ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ले गये जहाँ पर डाक्टरो ने परिक्षण के बाद नवयुवक को मृत घोषित कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनो पर दुखो का पहाड टूट गया जरा सी लापरवाही के चलते एक नवयुवक जिसने अभी अपने जीवन के कुल 17वसंत ही देखे थे ,वो मां बाप जिन्हने पाई पाई जोड कर अपने जिगर के टुकडे को इंजिनियरिंग बनने का सपना संजोया था उसका यू असमय चले जाना कितना दुखदाई होता है इसे उसके माता पिता से ज्यादा कौन समझ सकता है फिलहाल विवेचना कर रहे थाना प्रेमनगर के सब इंस्पैक्टर संदीप पंवार के अनुसार, प्रथम दृष्टया हिमांशु की मृत्यु नहाते समय डूबने के कारण होना प्रकाश में आया है, उक्त संबंध में अग्रिम तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द