राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
आज सुबह लगभग 8:30 बजे रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर स्थित सानवी ईंट भट्ठे की प्लेट गिर गई है जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए मलवे में दबे लोगों को निकलवा कर रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल रवाना किया गया। अब तक कुल छः लोगों के मृत्यु (5 की मौके पर, एक की उपचाराधीन) की पुष्टि हो चुकी है जिनके शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो घायलों का इलाज विनय विशाल अस्पताल, रुड़की में चल रहा है। मलवे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त