October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

दुखद हादसा -ईट भट्टे की प्लैटे गिरने से कई मजदूर दबे,5 लोगो की दबने से दर्दनाक मौत,बाकियो की तलाश जारी,

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद

आज सुबह लगभग 8:30 बजे रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर स्थित सानवी ईंट भट्ठे की प्लेट गिर गई है जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए मलवे में दबे लोगों को निकलवा कर रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल रवाना किया गया। अब तक कुल छः लोगों के मृत्यु (5 की मौके पर, एक की उपचाराधीन) की पुष्टि हो चुकी है जिनके शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो घायलों का इलाज विनय विशाल अस्पताल, रुड़की में चल रहा है। मलवे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

Share