
यातायात पुलिस देहरादून द्वारा नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *आज दिनाँक 06/04/2023* को *श्री अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यातायात / सीपीयू टीम द्वारा *Operation Morning Storm* के अंतर्गत *देना बैंक बलबीर रोड, रेसकोर्स चॉक, सेंड जुड्स चॉक क्षेत्रांतर्गत* अद्यनरत छात्र जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई।
*कार्यवाही का विवरण निम्नवत है* –
*कुल 20 चालान किए गए जो स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्रों से सम्बंधित हे। सभी वाहन चालकों पर 25,000/- का जुर्माना लगाया गया है।*
*क्या है क़ानून* –
1 – 25,000 जुर्माना
2 – जब तक किशोर 25 वर्ष का न हो जाये तब तक डीएल नहीं बनेगा ।
3 – अभिभावकों को 03 साल की सजा ।
4 – 12 माह तक वाहन रद्द ।
गौरतलब है कि अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात के अनुसार वर्ष 2022 से लगातार नाबालिक छात्रों को जागरुक किया जा रहा है साथ ही शहर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित स्कूलों में जागरुकता अभियान के माध्यम से अध्यापक तथा अभिभावकों के माध्यम से भी नाबालिक कों वाहन न चलाये जाने की अपील की जा रही है इसके अतिरिक्त विगत माह पूर्व जनपद के समस्त अभिभावकों को समर्पित संदेश के माध्यम से नाबालिक छात्रों को वाहन न दिये जाने तथा वाहन संचालित करनें पर उसके दण्ड तथा नाबालिक की सुरक्षा के सम्बन्ध में लगभग 400 पत्र स्कूलों में प्रेषित किये / स्कूलों की सूचना पट्ट में चिपकाए गये / सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया। शहर में लगभग 90% कमी आयी हे। परन्तु अभी भी कतिपय अभिभावकों में सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है तथा अपने नाबालिग बच्चों को वाहन दिया जा रहा है जिस हेतु अब यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है* –
यह कार्यवाही अभी तक चालानों तक सीमीत थी परन्तु अब अभिभावकों के विरुद्ध चार्ज-शीट sheet माननीय न्यायालय भेजी जाएगी
साथ ही स्मार्ट सिटी के कैमरों की रिपोर्ट जोड़ी जाएगी।
यातायात पुलिस देहरादून समस्त नागरिकों तथा छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विगत दिनों पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को समर्पित संदेश भी प्रेषित किया गया है ताकि शत – प्रतिशत यातायात नियमों का पालन हो सके । यदि सभी अपने जिम्मेदारियों को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी को भी और सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है ।


More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,