
*श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून* के द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के सभागार में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश*, *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* निरीक्षक एवं उप निरीक्षक यातायात ऋषिकेश की उपस्थिति में ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा यातायात के कुशल संचालन के दृष्टिगत सुदृढ़ यातायात प्लान बनाते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चार धाम यात्रा में यातायात के कुशल संचालन हेतु ऑटो, विक्रम एवं ई रिक्शाओं का एक रूट प्लान तैयार करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

1-ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर पुराना बस अड्डा रोड से चंद्रभागा पुल तक ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2-ई-रिक्शा पुराना बस अड्डा रोड से अंदर आकर अंबेडकर चौक व जीजीआईसी तिराहा होते हुए बस अड्डा जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
3-हरिद्वार से आने वाले ऑटो एवं विक्रम नगर निगम ऋषिकेश से आगे नहीं आएंगे वहीं से वापस होंगे।
4-ऋषिकेश शहर में प्रवेश करने वाले ऋषिकेश यूनियन के ऑटो एवं विक्रम जयराम मोड़ से चंद्रभागा पुल तक मार्ग पर कहीं नहीं रुकेंगे ना तो कोई सवारी बिठाएंगे और ना ही उतारेंगे।
5 बस अड्डा ऋषिकेश से चंद्रभागा पुल तक ई रिक्शा ओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।
6 हैवी वाहनों को वीकेंड पर नेपाली किराए से ऋषिकेश आने के लिए डायवर्ट किया जाएगा जिनका रूट नेपाली तिराहे से भानियावाला तिराहा, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश में प्रवेश करेंगे।
7 चंद्रभागा पुल के नीचे सूखी नदी में तथा भरत मंदिर इंटर कॉलेज ग्राउंड को पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत चिन्हित किया गया है।

समस्त परिवहन संचालकों से निर्देशित किया गया कि चार धाम यात्रा में ऋषिकेश शहर में यातायात के कुशल संचालन हेतु तैयार किए गए रूट चार्ट का पालन करते हुए सहयोग करेंगे।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,