
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल में लखनऊ से आए पर्यटकों ने मल्लीताल पुलिस को चालान से बचने के लिए विधायक बाप की धमकी दे दी। उन्होंने कई बेतुके तर्क देकर पुलिस पर अपना प्रभाव डालने चाहा लेकिन मल्लीताल पुलिस ने एम.वी.एक्ट की धारा 177 में चालान करके ही छोड़ा।
नैनीताल में मल्लीताल कोतवाली के आगे रोजमर्रा की तरह पुलिस दो पहिया वाहन चालकों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच दो पर्यटक एक टैक्सी स्कूटी लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी रोका। पर्यटकों से स्कूटी के कागज मांगे गए तो वो फिजूल की बातें करने लगे। पर्यटकों ने गाड़ी के कागजात मांगने पर अपने अधिवक्ता चाचा की मद्दद से मुकदमा करने की धमकी दे डाली। पुलिस कर्मी ने जब पर्यटकों को बताया की नैनीताल में यू.के.की टी.बी.सीरीज बैन है तो उन्होंने कहा कि वो किराए की गाड़ी के कागज कहाँ से लाएंगे ? पुलिस वाले निरंतर गाड़ी के कागज की मांग कर रहे थे तो उनमें से एक पर्यटक ने उन्हें भाजपा से विधायक अपने पिता की धमकी दे डाली। पर्यटक उटपटांग बातें करके पुलिस को अपने चंगुल में लेने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस शांति से उनसे टैक्सी स्कूटी के कागज मांगती रही।
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है जब किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। लखनऊ निवासी पर्यटक ने पुलिस को अपना नाम धर्मवीर बताया जिसके बाद पुलिस ने उनका मैडिकल कराने की बात कही तो वो भड़क गए। कोतवाली के ठीक आगे हुई इस घटना में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। एस.आई.अविनाश मौर्य ने बताया कि पर्यटकों का एम.वी.एक्ट की धारा 177 में चालान कर जाने दिया गया।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा