August 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मे शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी प्रतापनगर द्वारा तहसील अंतिम गांव ग्राम रैका पट्टी उपली रमोली में शिविर का किया आयोजन, उपस्थित जन समूह से रूबरू होकर सुनी ग्रामीणो की समस्याए।


सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शैलेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी प्रतापनगर द्वारा तहसील प्रतापनगर के अंतिम गांव ग्राम रैका पट्टी उपली रमोली में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 20 से अधिक समस्याएं ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई । प्रमुख समस्याओं में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण, ग्राम रैका से मुखेम तक मार्ग का निर्माण, जंगली सुअरों की समस्या, आवास योजनाओं के अंतर्गत लाभ आदि समस्याएं प्रस्तुत की गई।

शिविर में चंद्र मोहन पांडे तहसीलदार प्रताप नगर के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Share