
रामनगर क्षेत्र वासियों एवं आगंतुक पर्यटको को चहल- कदमी (मॉर्निंग/इवनिंग वॉक) की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्रीमान जिलाधिकारी नैनीताल महोदय द्वारा रामनगर क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर चुंगी से कोसी बैराज तक जाने वाले मार्ग में प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक एवं सायंकाल 6:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य उक्त मार्ग में केवल चहल कदमी हेतु पद यात्रियों के अलावा किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ना किए जाने के आदेश निर्गत किए गए हैं।
इसी क्रम में श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा उक्त मार्ग के दोनों ओर अधीनस्थ पुलिस बल को नियुक्त किया गया है जिससे उक्त समयानुसार किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ना हो एवं दुर्घटनाओं से भी बचा जा सके।क्योंकि मॉर्निंग/इवनिंग वॉक के दौरान पूर्व में कई बार अनियंत्रित/तेज रफ्तार वाहनों से चहल कदमी करने वाले लोगो के साथ दुर्घटनायें देखी गई हैं।
अतः एसएसपी नैनीताल के आदेशो के अनुपालन में आज दिनांक 1 अप्रैल 2023 से अग्रिम आदेशों तक मार्ग के एक ओर लखनपुर चुंगी मैं श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर और मार्ग के दूसरी ओर कोसी बैराज रामनगर में श्री आदेश कुमार प्रभारी निरीक्षक यातायात रामनगर द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों का डायवर्सन किया जा रहा है। जिससे मॉर्निंग/इवनिंग वॉक करने वाले स्थानीय निवासियों एवं आगंतुक पर्यटकों को सुगम सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल मिल सके।

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!