
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा से शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग करने और पर्यटन की एक नई विधा “घाम तापो टूरिज्म” को प्रोत्साहित करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशभर में नए-नए पर्यटन स्थल स्थापित होंगे और बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि उत्तराखंड में जगह-जगह कॉरपोरेट और वेडिंग डेस्टिनेशन बने इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग को स्थान चिन्हित करने के लिए शीघ्र ही निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग वातानुकूलित कमरों में बैठे रहते हैं, जिस कारण वह धूप का आनंद नहीं ले पाते और शरीर में अक्सर विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के मकसद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “घाम तपो टूरिज्म” की संकल्पना खाका खींचा है।
श्री महाराज ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में जब फोग रहता है उस समय उत्तराखंड आकर लोग यहां की स्वच्छ जलवायु, वातावरण और धूप का आनंद लेकर विटामिन-डी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के देवभूमि उत्तराखंड से “घाम तापो टूरिज्म” का उद्घोष करने से निश्चित रूप से प्रदेश के पर्यटन को अधिक विस्तार मिलेगा और दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करेगा।

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,