
, जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सेना, अर्द्वसैनिक बल सिविल डिफेंस के वार्डन, वॉलिंटिसर्य एवं आईआरस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य सचिव , उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नागरिक सुरक्षा के तैयारियों के सुदृढीकरण हेतु -07 मई 2025 को सायं 4 बजे जनपद देहरादून के अंतर्गत 05 स्थानों धारा पुलिस चौकी, ब्लाईंड स्कूल राजपूर रोड़, लख्खीबाग पुलिस स्टेशन, जिलाधिकारी परिसर क्लैक्ट्रेट देहरादून, आईएसबीटी, आराघर पुलिस चौकी, में सायरन / हूटर बजा कर लोगों का सतर्क किया जायेगा। हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने एवं बचाव के लिए यह मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने नागरिकों को सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है, इसका उद्देश्य सिविल डिफेंस सहित आईआरएस सिस्टम को सक्रिय रखना तथा संभावित आपदा बाहरी आक्रमण के दौरान किस प्रकार सुरक्षा के उपाय किये जाने हैं के लिए जनमानस/नागरिकों जागरूक करना है।
इस दौरान सायरन बजा कर हवाई हमले से बचने की मॉक अभ्यास करवायी जा रही है, ताकि आम जनमानस संभावित आपदाओं से निपटने के लिए मानसिक रूप से अलर्ट रहें तथा आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहें। इस दौरान उक्त स्थानों पर बिजली की सप्लाइ बंद कर दी जायेगी साथ ही ट्रैफिक डाईवर्ट भी किया जा सकता है।

उन्होंने समस्त जनपद देहरादून नागरिकों से अनुरोध है कि नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत यह केवल अभ्यास मात्र है, इस दौरान आप आपने घरों में बने रहे एवं अनावश्यक गतिविधि न करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे, यदि कोई अफवाह फैलाता हुया पाया जाता है, तो निकटवर्ती थाने / पुलिस चौकी से संपर्क करें।

More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटना का सीओ हल्द्वानी ने किया खुलासा,बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही में 04 शातिर चोर गिरफ्तार, 06 बैटरियां बरामद !
पुलिस ने विक्रम शर्मा के दो कातिलों को वाराणसी से किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश मे पुलिस की नोएडा मे दबिश जारी !
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने देहरादून से लेकर हरिद्वार तक किया औचक निरिक्षण,हरिद्वार अतिथि गृह की बदहाली पर लगाई ज़िम्मेदारो को लताड़,जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश !