
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल मे गोली मारकर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा का क़त्ल कर फरार होने वाले 2 आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम शर्मा को उस वक़्त गोली मारी गई थी जब रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे

More Stories
बसंत विहार पुलिस ने पार्किंग विबाद को लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार.!
पटेलनगर पुलिस ने पार्किंग को लेकर हुये विवाद के बाद मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार !
विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा,प्रारूप-7 की आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक निस्तारण करने पर जोर,.